धार्मिक

क्यों मनाई जाती है राम नवमी ?

रवि जिंदल

By रवि जिंदल

March 29, 2023
ram navami 2023

भगवान विष्णु के मनवावतार श्री राम के जन्म उत्सव को राम नवमी के रूप में जाना जाता है।

यह उत्सव, हिंदू पंचाग के अनुसार वर्ष के प्रथम मास चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन होता है।

महाकवि तुलसीदास जी रामायण में लिखा है -

ram navami 2023

नौमी तिथि मधु मास पुनीता।
सुकल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता।।
मध्यदिवस अति सीत न घामा।
पावन काल लोक विश्रामा।।

ram navami 2023

भावार्थ -

चैत्र माह की नवमी तिथि को जब ना ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी होती है, ऐसे सुंदर समय में दिन के मध्य काल (दोपहर) में भगवान का जन्म हुआ। भगवान राम का जन्म पृथ्वी को राक्षसों के अत्याचार से मुक्त कराने के लिए हुआ था। ये त्रेतायुग का समय था। भगवान विष्णु के राम अवतार के साथ ही साथ, शेषनाग का लक्ष्मण के रूप में, शंख एवं सुदर्शन चक्र का अवतार क्रमशः भरत व शत्रुघ्न के रूप में हुआ था। ये चारों भाइयों का जन्म एक ही दिन हुआ था। राम नवमी का पर्व भारत के समस्त प्रांतों के साथ साथ अन्य कई देशों में भी मनाया जाता है।

Share

© agrodaya.in. Powerd by Ravi Jindal