कुछ लड़के

कुछ लड़के नही उतारते किसी का आँचल
बल्कि ढक देते है अपनी कमीज से नग्न शरीर किसी का।
कुछ लड़के नही देखते जिस्म की सुंदरता
वो सिर्फ आँखों मे देख दिल हार बैठते है।
कुछ लड़को की नज़र उघड़ा वक्ष स्थल देख झुक जाती है
क्योकि उससे उन्हे माँ की ममता की याद आ जाती है ।
कुछ लड़के नही देखते लड़की के गुलाबी गाल
उन्हे तो लड़की की मुस्कुराहट पसंद आती है।
कुछ लड़के देखते है लड़की को सम्मान की नज़र से
क्योकि वो जानते है कि वो भी माँ बहन वाले है।
कुछ लड़के नही चाहते बिस्तर पर एक जिस्म
उन्हे तो चाहत होती है सुख दुख मे एक हमसफर की।
कुछ लड़के नही उठाते लड़की पर हाथ
क्योकि उनके लिए पत्नी का नाम है बराबर का साथ।
कुछ लड़के नही देते लड़की की आँख मे आंसू
बल्कि वो तो लड़की के आंसू पोंछ खुद आंसू बहाते है।
कुछ लड़के नही रहते झूठे दम्भ मे अपने
ना वो लड़की से अपने जूतों के फीते बंधवाते है।
बल्कि वो तो लड़की के बीमार होने पर
दिन रात सेवा मे उसकी जुट जाते है।
कुछ लड़के नही होते चट्टान की तरह मजबूत
बल्कि वो तो लड़की के कंधे पर सिर रख फफकना चाहते है।
क्यो समझती है लड़को को ये दुनिया इतना निर्मोही
जबकि वो तो परिवार के मोह मे घुले जाते है।
लड़कियां सजाती है एक घर आंगन को प्यार से
पर लड़के भी तो उस घर की एक एक ईंट का जुगाड़ करते है।
नही सताते कुछ लड़के दहेज़ के लिए लड़की को
बल्कि कुछ लड़के दहेज़ के झूठे मुकदमे की सजा पाते है।
नहीं होते लड़के मजबूत वो सिर्फ परिवार को दिखाते है
मजबूत दिखने वाले लड़के ही अपनों के दर्द से टूट जाते हैं।


Share
About Us

More info...

Ravi Jindal

Sarni, Dist Betul MP

9826503510

agrodayapatrika@gmail.com

Follow Us
Photos

© agrodaya.in. Powerd by Ravi Jindal